कानपुर ने उत्तर प्रदेश की पहली एआई-संचालित एंब्रियो असेसमेंट टेक्नोलॉजी का किया शुभारंभ
रीजेंसी हेल्थ, कानपुर ने की AI-पावर्ड IVF क्रांति की शुरुआत, बना प्रदेश का पहला SET सेंटर
कानपुर रीजेंसी हेल्थ कानपुर ने रिप्रोडक्टिव मेडिसिन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश का पहला AI-पावर्ड RI Integra RI Viewer लॉन्च किया है। यह अत्याधुनिक तकनीक ERICA सॉफ्टवेयर के साथ इंटीग्रेटेड है, जिससे हॉस्पिटल की 18 वर्ष पुरानी IVF पूनिट को सफलतापूर्वक अपग्रेड किया गया है। यूनिट ने इससे पहले 5,000 से ज़्यादा IVF साइकल के ज़रिए 2,000 से ज़्यादा बच्चों के जन्म में मदद कर चुकी है। यह तकनीकी अपग्रेड हॉस्पिटल के पहले से मौजूद फर्टिलिटी प्रोग्राम में एक बड़ा सुधार है। इस तकनीक के आने से इस क्षेत्र में असिस्टेड रिप्रोडक्टिव केयर में रीजेंसी हॉस्पिटल का स्थान और मज़बूत हो गया है।रिप्रोडक्टिव मेडिसिन और IVF डिपार्टमेंट का नेतृत्व MD, MRCOG, FRM, कंसल्टेंट और हेड डॉ. युधिका शर्मा कर रही हैं। उन्हें McH रिप्रोडक्टिव मेडिसिन की एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. आयुषी अग्रवाल और DGO, DNB, एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. पूजा शुक्ला सहयोग कर रही हैं। इन दोनों विशेषज्ञों का समन्वय एडवांस्ड फर्टिलिटी केयर के लिए एक विशेष टीम का निर्माण करता है।
रीजेंसी हेल्थ, कानपुर में रिप्रोडक्टिव मेडिसिन और IVF डिपार्टमेंट की हेड और MD, MRCOG, FRM, कंसलटेंट और हेड डॉ. युधिका शर्मा ने कहा, “AI-संचालित एम्ब्रियो असेसमेंट की शुरुआत हमारे IVF प्रोग्राम के लिए एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम है। इस अपग्रेड से हम अधिक वैज्ञानिक सटीकता के साथ सबसे स्वस्थ एम्ब्रियो की पहचान कर पाएँगे और रीजेंसी हेल्थ को सिंगल एम्ब्रियो ट्रांसफर (SET) सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित करने की दिशा में और मज़बूती से आगे बढ़ पाएंगे। हमारा ध्यान सुरक्षित गर्भावस्था प्रबंधन करने, इलाज़ में बेहतर परिणामों को सुनिश्चित करने और मरीजों को विधिवत देखभाल प्रदान करने पर केंद्रित है।”
यह IVF यूनिट ICSI, PGT-A, लैप्रोस्कोपिक और रोबोटिक असिस्टेड फर्टिलिटी प्रक्रियाओं सहित संपूर्ण रिप्रोडक्टिव सॉल्यूशन (प्रजनन समाधान) प्रदान करती है। इससे मरीज़ों को एक ही स्थान पर एडवांस्ड ट्रीटमेंट के सभी विकल्प उपलब्ध होते हैं।इस अपग्रेड के साथ रीजेंसी हेल्थ, कानपुर ने उत्तर प्रदेश में रिप्रोडक्टिव मेडिसिन (प्रजनन चिकित्सा) के क्षेत्र में अग्रणी के रूप में अपनी स्थिति और मज़बूत की है। यह दंपत्तियों को संतान सुख प्राप्त करने की उनकी यात्रा में सहयोग देने के लिए तकनीकी नवाचार को मानवीय देखभाल के साथ प्रस्तुत करता है।
