आज कंट्रोल रूम 112 पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शाम 7:00 बजे ब्लास्ट होने की सूचना दी गई, जिसे अत्यंत गंभीरता से लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की संबंधित इकाइयों एवं बीडीएस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया तथा रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों की सघन जांच की गई। निर्धारित समय 7:00 बजे तक किसी प्रकार की विस्फोटक घटना की पुष्टि नहीं हुई। शेष प्लेटफॉर्मों की जांच भी जारी है। प्रारंभिक जांच में कॉलर का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। जानकारी मिली है कि संबंधित व्यक्ति का मोबाइल पूर्व में खो गया था, आशंका है कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल से भ्रामक सूचना दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु टीमें सक्रिय हैं। कुछ महत्वपूर्ण लीड्स प्राप्त हुई हैं, जिन पर कार्यवाही की जा रही है। स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।
