रिक्रूट आरक्षियों की 10 कि.मी. क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर

 

अपर पुलिस महानिदेशक/अध्यक्ष परीक्षा समिति पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, मुरादाबाद के निर्देशानुसार 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 490 रिक्रूट आरक्षियों की अंतिम शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत 10 कि.मी. क्रॉस कंट्री दौड़ दिनांक 01.03.2026 को प्रातः सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।

 

यह परीक्षा सेनानायक महोदय श्री बी०बी० चौरसिया (IPS) की अध्यक्षता एवं कुशल निर्देशन में तथा ACP महोदय श्री प्रखर सिंह (पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर) के समुचित पर्यवेक्षण में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ आयोजित की गई।

 

सर्वप्रथम सेनानायक महोदय द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को परीक्षा की रूपरेखा, दिशा-निर्देश एवं अनुशासन संबंधी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। तत्पश्चात ACP महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ किया गया।

RTC प्रभारी श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव* द्वारा आयोजित की गई प्रमुख व्यवस्थाएँ

 

निर्धारित ट्रैक का पूर्व निरीक्षण कर START एवं FINISH प्वाइंट स्पष्ट रूप से चिन्हित किए गए।

ट्रैक के विभिन्न स्थलों पर पर्याप्त संख्या में अधिकारी/कर्मचारी तैनात कर बाहरी हस्तक्षेप पूर्णतः प्रतिबंधित रखा गया।

 

समस्त प्रशिक्षुओं की उपस्थिति सुनिश्चित कर निर्धारित समय पर परीक्षा प्रारंभ कराई गई।

सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक मार्ग पर अनावश्यक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रखा गया।

वाहिनी चिकित्साधिकारी डॉ० ए०के० गुप्ता एवं उनकी टीम एम्बुलेंस व प्राथमिक उपचार सामग्री सहित मौके पर उपस्थित रही।

 

प्रशिक्षुओं हेतु पर्याप्त मात्रा में पेयजल, ग्लूकोज एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।

परीक्षा प्रारंभ से पूर्व वार्म-अप तथा समापन उपरांत कूल-डाउन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

संपूर्ण प्रक्रिया की वाहिनी मीडिया सेल द्वारा वीडियोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।

सभी प्रशिक्षुओं ने उच्च मनोबल, उत्साह एवं अनुशासन के साथ परीक्षा में प्रतिभाग किया। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष वातावरण में सफलता पूर्वक संपन्न हुई।

 

यह आयोजन वाहिनी की उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रणाली, सुदृढ़ अनुशासन, प्रभावी नेतृत्व एवं प्रशासनिक दक्षता का सशक्त उदाहरण है।

इस अवसर पर शिविरपाल श्री चंद्रेश्वर, दलनायक श्री ब्रजकिशोर शाहू, दलनायक श्री अरविन्द कुमार, दलनायक श्री मुन्नूलाल, सूबेदार सैन्य सहायक श्री सुरेंद्र सिंह, पीसी श्री रावेंद्र सिंह चौधरी,पीसी श्री रामेंद्र सिंह के साथ–साथ वाहिनी में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *