सपा महानगर की मासिक बैठक सम्पन्न
होली के पावन पर्व पर भीषण गन्दगी से बजबजा रहीं गलियां, कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप; बुखार, गला खराब और हृदयरोगियों की संख्या बढ़ी
सपा पीडीए कार्यकर्ता सैन्थेटिक रंग से दूर रहकर अबीर के साथ होली मनायेंगे
नगर में 1625 बूथों पर होगा होली मिलन
कानपुर समाजवादी पार्टी महानगर के पदाधिकारियों, कार्यसमिति के सदस्यों, फ्रन्टल संगठनों, वार्ड अध्यक्षों, 78 वार्ड प्रभारियों, विधानसभा अध्यक्षों और पीडीए प्रभारियों की मासिक बैठक आज सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में नवीन मार्केट स्थित सपा हाल में सम्पन्न हुई।जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि लाटूश रोड, बेनाझाबर, नेहरू नगर, जवाहर नगर,पी रोड, सीसामऊ, कर्नलगंज, धनकुट्टी, तलाक मोहाल, सुतरखाना, कलक्टरगंज, फीलखाना, लाल कालोनी, जूही, बर्रा, दबौली, गुजैनी, रावतपुर, काकादेव, ग्वालटोली, परेड, जनरलगंज, आचार्यनगर, पुराना सीसामऊ सहित दर्जनों मोहल्लों में कूड़ा बजबजा रहा है। भाजपा सरकार की मेयर सफाई के नाम पर केवल कागजों पर काम दिखा रही हैं, जबकि होली के पावन पर्व पर ऐसी गंदगी से जनता परेशान है।
अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि एक तरफ गन्दगी है और दूसरी तरफ पानी की किल्लत है। जहां कहीं पानी रुक-रुक कर आता है, वहां दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिसके कारण बुखार, टी.बी., हृदयरोग और पेट की बीमारियाँ बढ़ रही हैं। लेकिन भाजपा इस ओर ध्यान न देकर अनदेखी का रवैया अपना रही है, जिसे सपा ने गम्भीरता से लिया है।सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने अपने सम्बोधन में कहा कि खोया में भीषण मिलावट है और खाने की अन्य चीजें भी मिलावट से बच नहीं रही हैं। दूसरी ओर चिप्स, पापड़, गुजिया और खाद्य तेल की महंगाई डेढ़़ वर्ष में दोगुनी हो गयी है, लेकिन सरकार महंगाई पर ध्यान न देकर टैक्स बढ़ाकर जनता को लूट रही है।अंत में सपा अध्यक्ष ने कहा कि मार्च के आखिरी सप्ताह में सरकार के खिलाफ जनसमस्याओं और महंगाई को लेकर ‘सविनय अवज्ञा आन्दोलन’ आरम्भ होगा।
मासिक बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,नंदलाल जयसवाल, सुधांशु मिश्रा,शबाब अबरार, आनंद शुक्ला,परमवीर गंभीर, महेन्द्र सिह,रजत मिश्रा, सुलेखा यादव,अर्पित त्रिवेदी, दीपक खोटे,शादाब आलम, अरमान खान,के के मिश्रा, शिवकुमार बाल्मिक,सोनू वर्मा, आसिफ कादरी,गुड्डू यादव, इशरत इराकी,तारिक गुड्डू,वीरु पासवान,प्रीतम सिंह, रजत यादव,अंकित अग्निहोत्री, रामू वर्मा,जस्वेंद्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
