रमजान मुबारक मौके पर गरीबों बुजुर्ग महिलाओं को राशन किट वितरण
कानपुर, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रमजान उल मुबारक मौके पर रोजगारों के लिए खाद्य सामग्री वितरण का आयोजन किया गया ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के हाजी रबी उल्लाह मंसूरी प्रदेश संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में लगभग सैकड़ो लोगों को रमज़ान एवं ईद की खाद्य सामग्री किट गरीब परिवारों में वितरण किया गया! रमजान मुबारक मौके पर एक नेकी करने पर 70 नेकियो का सावाब मिलता है मुस्लिम समाज के लिए रमजान का महीना अल्लाह की इबादत के लिए होता है जिसमें गरीब आसाहाय लोगों की मदद की जाती है। समाज के प्रति अच्छी सीख लेकर आगे से आगे आना चाहिए जिससे बाकी लोगों का भला हो सके। साजिद सर ने कहा कि समाज में ऐसे लोग भी हैं जो शर्म की वजह से अपनी जरूरत के लिए सामने नहीं आते हैं रवि उल्लाह मंसूरी के द्वारा उनकी भी मदद की जाती है। नासिर खान एडवोकेट ने कहा कि मदद ऐसी होनी चाहिए एक हाथ को दिया दूसरे हाथ को खबर ना हो। लेकिन लोगों को जागरूक करने के लिए समाज के सामने आकर लोगों की मदद करनी पड़ती है। जिसमें मुख्य रूप से जनाब हाजी रबी उल्लाह मंसूरी साहब,नासिर खान एडवोकेट 216छावनी विधानसभा भावी प्रत्याशी,सैयद तौफीक अहमद साजिद सर,मुर्तजा भाई,शकील मंसूरी साहब, मतीउल्लाह मंसूरी,अमान मंसूरी,मुहम्मद इरफान, जगजीवन राम, एडवोकेट नौशाद साहब, महिला विंग अध्यक्ष एवं मेयर पूर्व प्रत्याशी शाहाना परवीन, इत्यादि लोग रहे।
