कानपुर सेंट्रल पर जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त अभियान में अंतर्गत एक गांजा तस्कर को रेलवे ट्रैक से दबोचा
जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त अभियान के चलते मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य अपराधो को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, आरपीएफ निरीक्षक एस एन पाटीदार व उप निरीक्षक नितिन कुमार ने हमराह आरपीएफ स्टाफ तथा जीआरपी कानपुर सेंट्रल के उप निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से कानपुर सेंट्रल स्टेशन परिसर में गस्त के दौरान हैरिसगंज पुल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से एक ट्राली बैग के साथ आता हुआ दिखाई दिया, शक होने पर उस व्यक्ति को रोककर उनसे संयुक्त रूप से पुछताछ करने पर वह घबराया हुआ दिखाई दिया, गहराई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपना नाम गुरप्रीत सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष, निवासी पटियाला (पंजाब) बताया तथा उसके ट्राली बैग से कुल 04 बण्डल टेप से सील मिले, जिन्हें खोलकर चेक करने पर उसमे गांजा होना पाया गया, सभी का वजन करने पर कुल 08 किलो 140 ग्राम गांजा मिला. उक्त व्यक्ति को जीआरपी थाना में ले जाकर उसके विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेजा गया है. पूछ्ताछ में अभियुक्त ओड़िसा राज्य के भुवनेश्वर से चोरी छिपे सस्ते दामो में गांजा को खरीदकर लाता था और लखनऊ में बेचता था ऐसा बताया है | बरामद 08 किलो 140 ग्राम गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रूपये है | मादक पदार्थो की तस्करी के लिये रेलवे एक सुगम साधन है, जिसके मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जीआरपी से समन्वय कर तथा सम्बन्धित विभाग से प्राप्त सूचनाओं का आपस में आदान-प्रदान करते हुये रेलवे के माध्यम से मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर कड़ी कार्रवाई व निगरानी रखी जा रही है।
