कानपुर ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत
थाना रायपुरवा अंतर्गत कोपर गंज चाचा नेहरू हॉस्पिटल के पास में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
