पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना कल्याणपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक व्यवस्था, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण देखा गया।इसके अतिरिक्त पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, शस्त्रागार में उपलब्ध आपातकालीन हथियारों व कारतूसों की स्थिति तथा दंगा-रोधी उपकरणों एवं दस्ते की तैयारियों की जांच की गई। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं कम्प्यूटर कक्ष का भी अवलोकन किया गया।
डीसीपी पश्चिम द्वारा अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
