दिनांक 28 फरवरी 2026
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह
प्राणी विज्ञान विभाग एवं साइंस एसोसिएशन
दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर
प्राणी विज्ञान विभाग एवं साइंस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “विकसित भारत 2024 में महिला वैज्ञानिकों की भूमिका” रही, जिसके अंतर्गत छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की सहभागिता पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगमप्रो. प्रो. अर्चना वर्मा तथा प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफ. अंजलि श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुनीता आर्या ने मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए महिला वैज्ञानिकों के योगदान एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। डॉ. ईशिता पांडेय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश दिया।
साइंस एसोसिएशन द्वारा आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. कंचन मित्तलरहीं। प्रतियोगिता में कु. अरूबा ने प्रथम, तश्मिया ने द्वितीय एवं सबरा नाज़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आलिशा वारिस एवं शाहीन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का सफल समापन हुआ।
