होली के मद्देनजर मुसलमान रमज़ान का अमली नमूना पेश करें – शहर क़ाज़ी कानपुर

कानपुर- आज दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को शहर काजी कानपुर मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने माहे रमज़ान और होली के मद्देनजर सुन्नी दारूल कज़ा रजबी रोड़ से गाइडलाइन जारी करते हुए तमाम मुसलमानों से अमल करने की अपील की।
शहर क़ाज़ी कानपुर ने इस अवसर पर कहा कि माहे रमज़ानुल मुबारक का दूसरा अशरा चल रहा है जिसमे अल्लाह ताला अपने बेशुमार बन्दों की मगफिरत फरमाता है तो वहीं वतनी भाईयों का महत्वपूर्ण त्योहार होली 3/4 मार्च 2026 है।
ऐसे में आप निम्न बातों पर अमल करते हुए शहर के अमनों अमान को बरक़रार रखने में सतर्कता का परिचय देकर अच्छे शहरी की भूमिका निभाएं।

नंबर 1- अपने करीब की मसाजिद में नमाजे़ अदा करें

नंबर 2- जिन रास्तों पर होली का रंग चल रहा हो ऐसे रास्तों पर जाने से गुरेज़ करें ‌।

नंबर 3 – मिश्रित आबादी वाली मस्जिदों में विशेष ख्याल रखा जाए, मसाजिद के जिम्मेदार कमेटी के लोग हालात के मद्देनजर मसाजिद और उसके आसपास निगाह रखे ।

नंबर 4- किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए आपसी भाईचारा बनाए रखें सद्भावना का संदेश देते हुए दोनों त्यौहार को सकुशल संपन्न कराएं! धोखे से या गलती से रंग पड़ जाए तो माफ करें मानवता का संदेश देने वाले पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के किरदार को बहैसियते मुसलमान आम करें।

नंबर 5- रमजान मुबारक का बरकत वाला महीना चल रहा है ज्यादा से ज्यादा इबादत में वक्त गुज़रे, तोबा व असतगफार करें गरीबों, बेवा , यतीम, बीमारो, पड़ोसियों की मदद करें इंसानियत का पैगाम दे।

नंबर 6 – देश की तरक्की के लिए दुआ करें मुल्क में अमन चैन कायम रहे इसके लिए दुआएं करें।
नम्बर 7- आप से किसी को तकलीफ ना हो इसका ख्याल रखें रातों को सड़कों पर घूम कर न गुजारे बल्कि मस्जिदों और घरों में इबादत करें अल्लाह और उसके रसूल को राजी करें।
अल्लाह ताला आप सब को रमजानुल मुबारक की बरकतों से नवाजे।

गाइडलाइन जारी करने में मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही
शहर काजी कानपुर नगर, कारी सगीर आलम हबीबी नायब शहर काजी कानपुर, महबूब आलम खान महामंत्री कुल हिंद जमीयतुल अवाम,फसी अनवर, कारी मुजक्किर आलम, मौलाना अबसार अहमद , हाफिज शावेज़ , हाफिज मोहम्मद अबरार, हाफिज दिलनवाज अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *