श्री गुरु सिंह सभा कानपुर के चुनाव घोषित 5 अप्रैल को होगा मतदान : हरविंदर सिंह लार्ड

 

कानपुर, सोमवार। कानपुर की प्रमुख सिख संस्था श्री गुरु सिंह सभा कानपुर लाटूश रोड के 2026-29 सत्र का चुनाव घोषित कर दिया गया है नए सत्र के चुनाव का मतदान रविवार 5 अप्रैल 2026 को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लाटूश रोड कानपुर में होगा

उपरोक्त संदर्भ में सभा मुख्यालय पर कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभा के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह लॉर्ड के चुनाव अधिकारी चुने जाने की घोषणा पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार सुखविंदर सिंह भल्ला लाडी ने सभा के वरिष्ठ सदस्य कानपुर के प्रतिष्ठित परिवहन व्यवसाई सरदार गुरदीप सिंह छाबड़ा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनिमत से “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों के मध्य प्रवानगी दी गई साथ ही सभा के सचिव सरदार दया सिंह गांधी को उप चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। सभा के धार्मिक जत्थेदार ज्ञानी मदन सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा करते हुए बताया कि 24 मार्च को नामांकन, 26 मार्च नाम वापसी, 28 मार्च पर्चों की जांच होगी, 5 अप्रैल को मतदान और नतीजों की घोषणा होगी।

बैठक में सरदार मोहन सिंह झास, सुरजीत सिंह लॉर्ड, सरबप्रीत सिंह मीतू सागरी, हरमिंदर सिंह लोंगोवाल, करमजीत सिंह, जसबीर सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह मारवाह, महेंद्र सिंह भाटिया जैक वाले, अरविंदर गगन ढींगरा, तरलोचन सिंह नारंग, टीटू सागरी, हरजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह चावला, मनमीत सिंह राजू, रविंदर सिंह एडवोकेट, हरजीत सिंह सोनी, रंजीत सिंह अरोरा, जसबीर सिंह सचदेव, चरणजीत सिंह बब्बी, इंद्रजीत सिंह इंद्रप्रस्थ, इंद्रजीत सिंह चावला, अमरजीत सिंह पचनन्दा, सुरिंदर सिंह छिन्दा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *