होली के दिन वेतन दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी का आभार:राजा भरत अवस्थी
कानपुर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ज़िलाध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में मकरॉबर्टगंज में हुई ।बैठक में होली के त्योहार पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा वेतन दिलाने के लिए उनका आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिस तरह से कर्मचारियों व पेंशनर्स ने होली के त्यौहार पर वेतन न मिलने के चलते अपनी पीड़ा व्यक्त की थी, वो आज खुशी में तब्दील हो गई है। बैठक का संचालन जिला मंत्री इंजीनियर कोमल सिंह ने किया । संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समन्वय समिति के मंडल संयोजक इंजीनियर ए एन द्विवेदी ने सरकार के द्वारा होली पर्व पर पेंशन आहरित करने पर प्रशंसा व्यक्त की है। बैठक में प्रमुख रूप से मंडलीय मंत्री अजय कुमार द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव,संघर्ष समिति चेयरमैन सहाब सरताज,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी,संगठन मंत्री हरीश श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष परवेज़ आलम,वेद प्रकाश,शैलेंद्र कुमार,आदि उपस्थित रहे ।
