फर्जी स्कीम के नाम पर साइबर ठगी करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, थाना बिठूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

कानपुर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना बिल्हौर एवं सर्विलांस टीम ने फर्जी स्कीम के नाम पर साइबर ठगी करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।शातिर अभियुक्त लोगों को फर्जी स्कीम का झांसा देकर अधिक मुनाफे का लालच देते थे। इसके बाद उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग कर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड की रकम ट्रांजेक्शन के लिए किया जाता था।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुक़दमें में गिरफ्तार!

 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त राज उर्फ कृष्णा (उम्र 19 वर्ष,सोहेल (उम्र 20 वर्ष),अहमद इमरान उर्फ शीलू (उम्र 19 वर्ष),अर्जुन ठाकुर (उम्र 19 वर्ष)

 

सभी आरोपी कानपुर नगर क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं।जिनके पास से 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन,अपाचे बाइक बरामद!

 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *