आज दिनांक 02.03.2026 को होलिका दहन के पावन अवसर पर कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत *पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी* द्वारा *थाना रावतपुर* क्षेत्र में भ्रमण (गश्त) किया गया। भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, प्रभावी पेट्रोलिंग तथा आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय भी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय द्वारा क्षेत्रवासियों को होलिका दहन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
