NDPS एक्ट में कलक्टरगंज थाना पुलिस का कड़ा एक्शन

 

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर कार्यवाही के तहत डीसीपी पूर्वी,एसीपी आनंद ओझा के नेतृत्व में कलक्टर गंज थाना प्रभारी विनय तिवारी सहयोगी पुलिस टीम की मदद से जराइम एवं साउथ जोन में नाम सुनते ही अपराधियों में हड़कंप मचने के बाद वर्तमान में पूर्वी जोन में अपराध एवं अपराधियों को सलाखों में भेजने वाले चर्चित थाना प्रभारी विनय तिवारी ने 1 किलो से ज्यादा चरस के साथ रतन कुमार को धर दबोचा

 

कानपुर कमिश्नरेट में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलक्टर गंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रो की सूचना पर CPC कॉलोनी माल गोदाम के पास टिन शेड के नीचे दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी का नाम रतन कुमार सविता (29 वर्ष)निवासी – आई-1063 ए/1, वर्ल्ड बैंक बर्रा, थाना बर्रा बताया गया।शातिर अभियुक्त के पास से बरामदगी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1025 ग्राम अवैध चरस बरामद की है, जिसे वह बेचने की फिराक में था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर कड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी विनय तिवारी सहित पुलिस टीम शामिल रही।कानपुर पुलिस का संदेश: नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *