आज दिनांक 04.03.2026 को होली पर्व के दृष्टिगत *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी* द्वारा *थाना रावतपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित रामलला मंदिर* परिसर से आयोजित होने वाली शोभायात्राओं में स्वयं उपस्थित रहकर उन्हें शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। इस दौरान महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की प्रभावी निगरानी एवं समुचित प्रबंधन के मध्य शोभायात्राएं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गईं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों एवं कानपुर वासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *