उत्तर प्रदेश की पहली फ्लैटेड फैक्ट्री का उद्घघाटन
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में कल एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रदेश की पहली फ्लैटेड फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे।
करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह परियोजना MSME सेक्टर को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।कानपुर के दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में बनी इस फैक्ट्री से छोटे उद्यमियों को कम लागत में उद्योग स्थापित करने का मौका मिलेगा दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में बनी उत्तर प्रदेश की पहली फ्लैटेड फैक्ट्री उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है।करीब 6101 वर्ग मीटर भूमि पर बने इस परिसर को चार मंजिला इमारत के रूप में विकसित किया गया है।इसमें कुल 150 औद्योगिक इकाइयों की व्यवस्था की गई है, जिनमें से 138 यूनिट्स का आवंटन पहले ही किया जा चुका है।
यह प्रदेश की पहली फ्लैटेड फैक्ट्री है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसमें होजरी, रेडीमेड, टेक्सटाइल और व्हाइट गुड्स सेक्टर की इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। लगभग 30 प्रतिशत यूनिट्स महिला उद्यमियों को आवंटित की गई हैं और उन्हें स्टाम्प ड्यूटी में पूरी छूट दी जा रही है।”
फ्लैटेड फैक्ट्री का उद्देश्य छोटे और मध्यम उद्योगों को एक ही परिसर में आधुनिक सुविधाओं के साथ काम करने का अवसर देना है।
फ्लैटेड फैक्ट्री शुरू होने के बाद छोटे उद्योगों को उत्पादन और विपणन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कानपुर की होजरी इंडस्ट्री की विकास दर में करीब 20 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है।सरकार का मानना है कि यह परियोजना
उत्तर प्रदेश में MSME सेक्टर को मजबूती देगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।
दादानगर की यह फ्लैटेड फैक्ट्री आने वाले समय में प्रदेश के औद्योगिक विकास का एक मॉडल प्रोजेक्ट बन सकती है।
