आम सभा में सर्वसम्मति से कानपुर दक्षिण की सबसे बड़ी बाज़ार किदवई नगर में मार्बल मार्केट के मार्बल कारोबारी अशोक शुक्ला को किदवई नगर उद्योग व्यापार मण्डल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया

अगले एक माह में पूरी कमेटी की घोषणा की जाएगी

 

आज किदवई नगर मार्बल मार्केट में हुई आम सभा में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र* ने कानपुर दक्षिण क्षेत्र की सबसे बड़ी किदवई नगर बाजार से मार्बल मार्केट किदवई नगर के बड़े मार्बल कारोबारी *अशोक शुक्ला* को *किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष* मनोनीत किया|

इस मौके पर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि कानपुर दक्षिण क्षेत्र की सबसे बड़ी बाज़ार किदवई नगर में व्यापारियों की कई समस्याएं हैं इसलिए आज संगठन के पुनर्गठन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मार्बल मार्केट की पुरानी फर्म ललित मार्बल के मालिक अशोक शुक्ल को किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष सर्वसम्मत से बनाकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है और एक माह के अंदर किदवई नगर उद्योग व्यापार मण्डल के नई संपूर्ण कमेटी घोषित की जाएगी |

इस मौके पर नवमनोनीत किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने* कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए वह हमेशा खड़े हैं व व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा और एक माह के अंदर किदवई नगर उद्योग व्यापार की संपूर्ण कमेटी का गठन किया जाएगा |

दक्षिण वरिष्ठ महामंत्री केके गुप्ता ही रहा ने कहा कि किदवई नगर में व्यापारियों को मजबूत संगठन बनने के बाद दक्षिण की सभी बाजारों में जहाँ जहाँ कमजोर संगठन है वहाँ पर पुनर्गठन किया जाएगा और दक्षिण की सभी बाजारों में संगठन को मजबूत किया जाएगा|

आम सभा में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के दक्षिण वरिष्ठ महामंत्री केके गुप्ता, प्रदेश युवा संगठन महामंत्री विनायक पोद्दार ,टास्क फोर्स संयोजक पवन गौड़ , दक्षिण युवा वरिष्ठ महामंत्री प्रखर श्रीवास्तव, मोहम्मद ताहिर, आशुतोष दीक्षित, अभिषेक दीक्षित,विनोद शुक्ल, अभिषेक शुक्ला, चित्रांशु। शुक्ला आदि कई व्यापारी उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *