महिला ने की आत्महत्या, हत्या का आरोप

नरवल। थाना महाराजपुर के नगरा निवासी ई-रिक्शा चालक भानु पाल की शादी मई 2020 में कानपुर देहात के शिवली के देवीपुर निवासी अजय पाल की बेटी सोनी से हुई थी।सोनी ने बुधवार शाम घर में कमरे के अंदर फंदे पर लटककर जान दे दी।सोनी के पिता अजयपाल ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या कर शव लटकाने की तहरीर दी है।अजय पाल के मुताबिक शादी के चार माह बाद ससुराल के लोग रुपयों व आभूषणों की मांग कर मारपीट और प्रताड़ित करते थे।मंगलवार को बेटी ने फोन कर अनहोनी की आशंका जाहिर की थी।बुधवार को उसकी हत्या कर दी गई।

महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया हत्या का आरोप लगा दहेज प्रताड़ना की तहरीर मिली है।मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *