नर्वल निवासी अनूप गुप्ता ने सिविल सर्विस में पाई सफलता
नरवल। कस्बा नर्वल निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस से निरीक्षक से सेवानिवृत्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता के बेटे अनूप कुमार गुप्ता ने 716 वीं रैंक लाकर सिविल सर्विस में सफलता पाई है।अनूप नर्वल प्रधान सुदीप शिवहरे के भतीजे हैं।
मूल रूप से नरवल निवासी अनूप के पिता सत्येंद्र कुमार गुप्ता वर्तमान में गंगापुर कालोनी यशोदानगर में रहते हैं।सत्येंद्र ने बताया कि बड़े बेटे अनूप का चयन लोक सेवा आयोग में हुआ है।प्रयागराज से दशवीं व बारहवीं करने के बाद बीएनडी कालेज कानपुर से मैथ से बीएससी किया।इसके बाद 2022 में तैयारी के लिए अनूप दिल्ली चले गए।शुक्रवार दोपहर बाद बेटे अनूप ने चयन की जानकारी दी तो सभी लोग खुशियां मनाने लगे।मां अनीता ग्रहणी हैं।बड़ी बहन सौम्या व छोटा भाई यश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं
