रास्ता रोककर युवक पर कुल्हाड़ी-लाठी से हमला, नकदी भी छीनी
बिल्हौर (कानपुर नगर)। थाना क्षेत्र के उत्तरीपूरा चौकी इलाके में रास्ता रोककर एक युवक पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और बाका से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक ने आरोपियों पर मारपीट के साथ नकदी छीनने का भी इल्जाम लगाया है।ग्राम कहारनटोला खण्ड पूरा, उत्तरीपूरा निवासी मनोज पुत्र स्व. रामचन्द्र के मुताबिक 4 मार्च की शाम करीब छह बजे वह बिजली ट्रांसफार्मर लदी गाड़ी को सुरक्षित जगह पर खड़ा करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में राजू पुत्र अज्ञात और उसका बेटा राजा पुत्र राजू वाल्मीकि अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ रास्ता घेरकर खड़े थे।आरोप है कि जब मनोज ने रास्ते से हटने को कहा तो सभी लोग एकराय होकर उस पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे और बाका से टूट पड़े। हमले में मनोज लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसी दौरान उसकी जेब में रखे 1230 रुपये भी निकाल लिये गये।पीड़ित के शोर मचाने पर मोहल्ले के विष्णु पुत्र छोटे कश्यप व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मनोज को मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गये।घायल मनोज ने थाना बिल्हौर में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी रुपये छीनने के आरोप गलत है
