ग्रीन रिवाइव की दूसरी वर्षगांठ पर पर्यावरण संरक्षण एवं अपसाइक्लिंग कार्यक्रम का आयोजन
Green Revive द्वारा सतत जीवनशैली (Sustainable Living) और अपसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले दो वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी पहल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, कचरे के पुनः उपयोग और धरती माँ को प्रदूषण से बचाने के विषय पर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।
यह कार्यक्रम Deaf and Envision School, साकेत नगर, कानपुर में आयोजित होगा, जहाँ विशेष रूप से श्रवण बाधित (Deaf) बच्चों के साथ मिलकर इस पहल को मनाया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि किस प्रकार हम अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करके पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं और वेस्ट को धरती माँ में जाने से रोक सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रमिक भारती के CEO राकेश जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में नेहा दुआ, अदिति शुक्ला, नितेश सचान, नेहा कटियार, स्मृति मिश्रा, निकुंज बाजपेई, शालिनी बाजपेई और उद्देश्य सचान शामिल होंगे।
इस पहल की संस्थापक नेहा श्रीवास्तव हैं, जिनके नेतृत्व में ग्रीन रिवाइव लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। इस कार्यक्रम के सहयोगी संस्थान बर्तन बैंक और गार्डियंस इंडिया हैं, जिनके प्रतिनिधि नीतू जायसवाल और सौरव बनर्जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजन में प्रियम दीक्षित, स्मृति मिश्रा, आकाश कुमार और श्रुति सिंह, आयुष श्रीवास्तव व हिमांशु श्रीवास्तव का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। इस दौरान स्कूल कि प्रिंसिपल भावना मिश्रा के साथ समस्त स्टाफ व स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
ग्रीन रिवाइव का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को प्रेरित करना है कि वे वेस्ट को कम करें, वस्तुओं का पुनः उपयोग करें और धरती को सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएँ।
