*1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर* जो की आनंदपुरी में स्थित है उसकी *पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पंद्रहवीं वार्षिक समारोह* रविवार दिनांक 8 मार्च 2026 को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई जाएगी अनूप जैन ने बताया इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण स्वर्णमय रथ होगा जो की कानपुर से 1000 किलोमीटर दूर राजस्थान के पाली जिला में सुमेरपुर से बनकर आया है इसमें कई कारीगरों ने काफी समय लगाकर इसको भव्य रूप प्रदान किया है इसमें पूरी तरह शुद्ध सागवान की लकड़ी और जर्मन सिल्वर आदि धातुओं का उपयोग किया गया है। इस रथ को बनवाने में **मुख्य भूमिका श्री संजीव जैन नेताजी श्री पीयूष कल्पना जैन श्री महेंद्र कटारिया, डॉ अनूप जैन ,श्री अनिल जैन कमल टेक्सटाइल , प्रवीण अंतिम जैन मनीष अजमेरा* एवं समाज के अन्य लोगों ने निभाई *कल प्रातः 7:00 बजे से 1008 श्री आदिनाथ भगवान जी की* शोभायात्रा रथ के माध्यम से पूरी आनंदपुरी में भ्रमण के लिए निकली जाएगी इस रथ को लाने में मंदिर कमेटी के विवेक जैन प्रदुम्न जैन और सभी समाज के लोगों ने बहुत मेहनत करके इस कार्य को संपन्न कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *