पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम का अपमान हो रहा है :मोहम्मद परवेज आलम
कानपुर, कानपुर नगर के आनंद बाग चौराहे का नाम करण श्रीराम चौक के नाम से नगर निगम कानपुर नगर द्वारा पिछले कई वर्षों से दर्शित किया जा रहा है तथा उसे चौराहे पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम का एक फ्लेक्स बोर्ड चित्र सहित लगा है वो आंधी में झुक गया है तथा वह उसके किसी भी समय गिर जाने की संभावना है इस खंबे के ठीक नीचे जमीन के नजदीक एक और बोर्ड भगवान श्री राम के नाम चित्र सहित लगा है जिस पर आवारा पशु गंदगी आदि फैला देते आनंद बाग चौराहे का नाम नगर निगम कानपुर नगर द्वारा किए जाने के बाद आज तक उसे चौराहे का सुंदरीकरण नहीं किया गया और ना ही चौराहा बनाया गया नगर निगम कानपुर नगर द्वारा मात्र फ्लेक्स का बोर्ड लगाकर खाना पूरी कर ली गई है नगर निगम कानपुर नगर के इस कृत से लोगों की भावनाएं आहत हो रही है और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम का अपमान हो रहा है मोहम्मद परवेज आलम मंडल अध्यक्ष कर्मचारी संघ कानपुर मंडल ने इस संबंध में एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदय सादर कानपुर श्री अनुभव सिंह को सोपा जिसमें मांग की गई की उक्त चौराहे का सुंदरीकरण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम से कराया जाए जिस पर तहसील दिवस में आए नगर निगम के अधिकारियों को माननीय उप जिलाधिकारी सदर श्री अनुभव सिंह ने निर्देशित किया कि तत्काल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम चौराहे का सुंदरीकरण करने के लिए नियमअनुसार आवश्यक कार्रवाई करके अवगत कराए जिसके लिए मोहम्मद परवेज आलम मंडल अध्यक्ष कर्मचारी संघ कानपुर मंडल ने श्री अनुभव सिंह उप जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त किया!
