बेगम पुरवा बगाही ईदगाह मे रोजा इफ्तार में मुल्क में अमन तथा खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई
कानपुर शनिवार,समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की जानिब से आज शनिवार को बगाही ईदगाह मैदान बेगम पुरवा में रोजा इफ्तार में काफी संख्या में रोजेदारों ने अजान होते ही खजूर खाकर एवं पानी पीकर अपना रोजा खोला तथा अल्लाह ताला का शुक्र अदा किया रोजा इफ्तार मे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की तथा मस्जिद के इमाम जनाब हाफिज बिलाल तनवीर साहब ने शांति पूर्वक ढंग से नमाज अदा कराई तथा मुल्क में अमन खुशहाली तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के लिए भी दुआ मांगी गई कहते हैं रमजान के महीने में मांगी गई दुआ अल्लाह ताला को कबूल जरूर होती है!सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि रमजान मुबारक का बरकत का महीना चल रहा है इसका एक-एक मिनट बरकतो व रहमतों से भरा है उन्होने आगे कहा कि इस महीने में गरीबों की मदद करते रहे और इबादत भी करते रहे प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने अपने संबोधन में आगे कहा कि गरीबों के दुखों कष्टो को दूर कर उनकी मदद करें यह पवित्र महीना हमें संदेश देता है!महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि रमजान के मुकद्दस महीने में गरीबों की मदद करना ही सबसे बड़ी इंसानियत और धर्म है जो लोग गरीबो बेसहारा लोगों की इस पवित्र महीने में मदद करते हैं उनको अल्लाह ताला हमेशा बरकत देता है एवं हर सुख से नवाजता है।रोजा इफ्तार कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा जनाब शकील नदवी,राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह साजन,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा विकास यादव,प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक मुनीर अहमद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,विधायक अमिताभ बाजपेई,विधायक नसीम सोलंकी,पूर्व विधायक इरफान सोलंकी,पूर्व विधायक सतीश निगम,पूर्व विधायक दिलीप सिंह,राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन,नीतेंद्र यादव,नंदलाल जयसवाल, परमवीर गंभीर,आनंद शुक्ल,महेन्द्र सिह,शादाब आलम,दीपक खोटे,अर्पित त्रिवेदी,अरमान खान,अनवर मंसूरी,अमीन बाबा,सैयद जुनेद,रियाज बबलू,वसीम रजा,शब्बीर अहमद,निशांत मलिक आदि हजारों-हजार लोग मौजूद रहे।
