राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में पहुंचे 103 दिव्यांग

दिव्यांग उत्पीड़न, पेंशन, रोजगार के लिए ऋण, आवास, आय प्रमाण पत्र, रेलवे यूनिक कार्ड न बनने की आई सर्वाधिक शिकायतें।

 

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क, बगिया, गेट नंबर 4 में शिविर का आयोजन किया । शिविर में 103 दिव्यांगों ने अपनी समस्या रखी। शिविर में दूर दराज से आए दिव्यांगजनों ने दिव्यांग उत्पीड़न, पेंशन, रोजगार के लिए ऋण, आवास, आय प्रमाण पत्र, रेलवे यूनिक कार्ड न बनने की शिकायत दर्ज कराई।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी मामलों में सम्बंधित अधिकारियों से बात करके समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। किसी दिव्यांग व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा हो तो शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क बगिया गेट नं0 4 में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।आज के शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गोमती वर्मा, गौरव कुमार, ओम प्रकाश दास आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *