राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, कानपुर विभाग द्वारा वीएसएसडी कॉलेज मैदान, आजाद नगर, कानपुर में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह का प्रारंभ भगवान नरसिंह और भक्त प्रह्लाद के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी जी ने महिला दिवस पर महिलाओं को समर्पित करते हुए राधा रानी से जुड़ा होली पर गीत प्र्रस्तुत किया व वंदना मिश्रा जी ने होली खेले रघुवीरा…, जोगी तारा रा रा…, बम बम भोले सहित विभिन्न गीतों व भजनों से श्रोताओं का ेमंत्रमुग्ध किया। बालिका सान्वी सिंह द्वारा आज बृज में होली है रसिया… गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी गई।
समारोह को संबोधित करते हुए उ.प्र. के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने कहा कि भक्त प्रह्लाद की आवाज पर भगवान नरसिंह आए थे। उसके बाद होलिका दहन हुआ था। किंतु भगवान श्रीकृष्ण के कारण होली को प्रेम से भी जोड़ा जाता है। जहां प्रेम के लिए भगवान श्रीकृष्ण का नाम आता है, तो वहीं आदर्श के लिए भगवान श्री राम का नाम आता है। भाभी माता सीता, भाई लक्ष्मण और भरत जैसे होने चाहिए। श्री राम संकटों से गुजर कर मर्यादा पुरुषोत्तम बने थे। भगवान श्रीकृष्ण ने पूतना वध के साथ ही बचपन से ही संघर्ष किया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग घर छोड़कर कार्य करने वाले लोगों को समूह है। ये लोग सौभाग्य और संतुष्टि के लिए जीवन को समर्पित कर कार्य करते हैं। कानपुर में होली एक सप्ताह तक चलती है। यह शहर गणेश शंकर विद्यार्थी और अटल बिहारी वाजपेयी का भी घर है।
कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री श्रीराम जी ने अपने संबोधन में कहा कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण हुए हैं। होली समरसता का पर्व है। इसलिए आज हम सभी यहां होली मिलन के कार्यक्रम में आये हैं।
समारोह के अंत में सभी ने पुष्पों से होली खेल एक-दूसरे को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन एवं अतिथि परिचय श्री गौरांग जी ने कराया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत संघचालक श्री भवानी भीख जी, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अनुपम जी, विभाग संघचालक डॉ. श्याम बाबू गुप्ता जी, प्रांत व्यवस्था प्रमुख श्री विकास जी, सह विभाग कार्यवाह श्री अंकुर दीक्षित जी, विभाग प्रचारक श्री बैरिस्टर जी, विश्व संवाद केंद्र प्रमुख सारांश कनौजिया, विविध क्षेत्र के अन्य संगठनों में सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी, विधायक श्री महेश त्रिवेदी जी, मेयर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय जी सहित अन्य संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
