फीलखाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए फीलखाना क्षेत्र से दो शातिर मादक पदार्थ विक्रेताओं को गिरफ्तार कर डेढ़ किलो चरस बरामद की है।इस बरामद की गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 लाख की है।पुलिस ने इन दोनों मादक पदार्थ विक्रेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि फीलखाना क्षेत्र में काफी दिनों से मादक पदार्थों की बिक्री किए जाने की सूचना मिल रही थी ।अपर पुलिस उपायुक्त सुमित रामटेके के नेतृत्व में एसओजी वह फील खाना पुलिस ने दो शातिर मादक पदार्थ विक्रेताओं आंसू निगम व नौशाद को लगभग 5 लाख की कीमत की डेढ़ किलो की चरस बरामद की है ।पुलिस का कहना है कि यह दोनों फील खाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा बाजार पटकापुर में मादक पदार्थों की बिक्री करते थे।आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आलोक निगम उर्फ आशु तथा नौशाद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आंसू ने बताया कि कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की जाती है।यह मादक पदार्थ नेपाल से गोरखपुर के रास्ते से लाई जाती है ।अभियुक्त नौशाद ने बताया कि नेपाल से गोरखपुर के रास्ते मादक पदार्थ लाकर कानपुर सप्लाई की जाती है। पकड़े जाने से बचने के लिए प्लास्टिक के कंटेनर,बोतलों का प्रयोग किया जाता है इसमें देसी घी भरा जाता है तथा अंदर चरस छिपा कर रखी जाती है। दोनों अभियुक्तों का कहना है कि पिछले लगभग 5 वर्षों से इस अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के कार्य में लिप्त है और उनके गिरोह में अन्य सदस्य भी हैं पुलिस ने कहा कि इन मादक पदार्थ विक्रेताओं को पकड़ने के साथ ही इनके गिरोह का भी जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
2026-03-08
