कानपुर नगर से इस वक्त की बड़ी खबर
जिलाधिकारी की चेतावनी के बाद भी नहीं सुधर रहे गैस एजेंसी संचालक
उपभोक्ताओं से कर रहे हैं अभद्रता
कानपुर नगर, बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे चुन्नीगंज चौराहे पर स्थित नीलम बृजेंद्र इंडेन गैस एजेंसी के बाहर और अंदर उपभोक्ताओं का हंगामा गैस सिलेंडर न मिलने पर होता रहा जानकारी करने पर एक उपभोक्ता ने बताया महीने में एक बार सिलेंडर लेते हैं पिछले महीने 11 तारीख को सिलेंडर मिला था तब से बराबर चार दिन से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा डीएम द्वारा गैस वितरकों को गाइडलाइन जारी करते हुए जानकारी दी गई है कि उपभोक्ताओं को सिलेंडर जिनकी पहले बुकिंग है उनको होम डिलीवरी की जाएगी वो भी ओटीपी के द्वारा उसके बाद भी इस तरह की समस्या गैस एजेंसी में हो रही है जबकि प्रशासन का कहना है कि पूरे जिले में पर्याप्त गैस सिलेंडर की उपलब्धता है जिसकी बुकिंग पहले होगी उसको सिलेंडर की होम डिलीवरी की जाएगी .
