
सिलेंडर और खाली चूल्हे लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन / गैस के दाम बढ़ाने और गैस की किल्लत को किया उजागर
कानपुर । एलपीजी के दाम बढ़ाने और शहर में गैस सिलेंडरों की भयंकर किल्लत व किल्लत के कारण हो रही काला बाजारी से कानपुर के आमजन और व्यापारियों को हो रही दिक्कत को लेकर आज कानपुर महानगर कांग्रेस ने अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में मेस्टन रोड में हलवाई दुकानदारों के बीच सिलेंडर और बंद पड़े चूल्हे और खराब हो रहे कच्चे खाद्य सामग्री को लेकर प्रदर्शन करते हुए जनता के दर्द को उजागर किया। कांग्रेसजनों ने जोरदार नारेबाजी की।
कानपुर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में कांग्रेसजनों ने इस गंभीर समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि एक तरफ गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए और ऊपर से सहालग और रमजान व होली त्यौहार के दौरान गैस सिलेंडरों की कमी के कारण आम जनता के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालक, कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोग तथा छोटे व्यापारी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अचानक किल्लत बन दी गई है जिससे काला बाजारी हो रही है।कई स्थानों पर समय से सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है।लंबी लंबी लाइने लगना शुरू हो गई हैं।
अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि यह स्थिति सरकार की लापरवाही और अव्यवस्था को दर्शाती है। त्योहारों और शादी-विवाह के इस मौसम में गैस सिलेंडरों की किल्लत से आम नागरिकों की परेशानियां और बढ़ गई हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन इस ओर ध्यान देने के बजाय मूकदर्शक बने हुए हैं। प्रदर्शन में यह भी कहा गया कि यदि समय रहते गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
प्रदर्शन में निर्णय लिया गया कि यदि जल्द से जल्द एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य नहीं की गई और आम जनता को राहत नहीं मिली, तो कानपुर महानगर कांग्रेस सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मांग की कि तत्काल प्रभाव से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता और व्यापारियों को राहत मिल सके।
अध्यक्ष पवन गुप्ता,इकबाल अहमद,शंकर दत्त मिश्रा,विनोद अवस्थी,राम शंकर राय,राकेश साहू,चंद्र मनी मिश्रा,पदम मोहन मिश्रा,रितेश यादव,जावेद उस्मानी,राज किशोर वर्मा,मुकेश कन्नौजिया,रामजी दुबे,नरेंद्र पाल,जितेंद्र ब्रह्म,अजय श्रीवास्तव शीलू,जितेंद्र गिरी,अकील कुरैशी,विनय पांडे,मार्शल,नरेश निषाद आदि थे।
