कानपुर में छप्पन वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर खत्म की जिंदगी
कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुजैनी थाना क्षेत्र के रहने वाले 56 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि घटना रावतपुर थाना क्षेत्र के गुरुदेव चौकी इलाके की है। सूत्रों के अनुसार व्यक्ति ने घटना से कुछ समय पहले घर में वीडियो कॉल किया था। कॉल समाप्त होने के बाद वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूद गया।घटना की सूचना मिलते ही रावतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
