जयनिनेन्द्र ।

 

आज गुरुवार दिनांक १२ मार्च २०२६ को स्थानीय रागेन्द्र स्वरूप प्रेक्षागृह में जैन वर्म के प्रथम तीर्थकर १००८ श्री आदिनाथ भगवान के जन्म महोत्सव को अत्यंत आनन्द पूर्वक मनाया गया। जिसमें भारतवर्ष में प्रथम बार कानपुर नगर में बाल रूप में नवनिर्मित बालक आदिनाथ प्रभु की पाषाण प्रतिमा प्रदाता श्रीमती ममता देवी एवं राजीव जैन अपनी गोद में लेकर साथ में सौधर्म इन्द्र इन्द्राणी के रूप में श्रीमती नीलम गंगवाल एवं पवन जैन शोभायात्रा के साथ बग्घी पर प्रेक्षागार पहुंचे।

 

पंडित मुकेश जी शास्त्री प्रतिष्ठाचार्य गुरुग्राम के कुशल निर्देशन में संगीत कार केशव देव (भोपाल) के गायन वादन सर्व प्रथम सौधर्म इन्द्र पवन गंगवाल व १२ इन्द्रो के साथ पाण्डुक शिला पर क्षीर सागर के प्रासुक जल से बालक आदिनाथ के प्रक्षाल न्वहन किया। पिता नाभिराय एवं माता मरुदेवी की भूमिका में श्री मिहिर जैन, एवं श्रीमती रितिका जैन की सभा में अंग वस्त्र श्री संजय जैन rbi पुष्पा जैन द्वारा, आभूषण श्रीमती अल्पना जैन श्रीमती हिना तुधार जैन द्वारा स्वर्ण तिलक श्री दिनेश लता जैन द्वारा काजल, उपटन लगवाई केश सज्जा आदि नेग प्रस्तुति अष्ट कुमारियों के नयनाभिराम नृत्य प्रस्तुति के मध्य भक्ति वातावरण में अति उत्साह पूर्वका पूर्ण हुए। मोदक वितरण श्रीमती सीमा मनोज सांगल द्वारा एवं वात्सल्य भोज श्रीमती निर्मला जैम मातेश्वरी मोहित जैन द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक आंतरिक शोय का अनुभव प्राप्त श्री प्रदीप जी जैन (गुरू) ने सम्पूर्ण संचालन मंत्री श्री विकास जैन के कुशल परिश्रम रहा। विशिष्ट उपस्थित अतिथि श्री सतीश जैन, राहुल जैन गायक, राजीव जैन (मोना) श्री नितिन जैन, अनुभव जैन, आकाष (गुरुग्राम) जैन, श्री शरद जैन, विभोर जैन, पुष्कर जैन CA, सुनील जैन (बैंक) प्रदीप जैन, रोहित जैन राहुल जैन, श्री अजित कासलीवाल मनोज जैन, श्री नितिन जैन, दिनेश जैन (मशीनरी), गौरव जैन, विपिन जैन, प्रकाश जैन संभव जैन, विकास जैन, श्रीमती दीपशिखा, सुनीता जैन, खुशबू जैन, शालिनी ज्योति रिचा समता जैन आदि की उपस्थित में सम्पन्न हुए।

 

विकास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *