जीआरपी व आरपीएफ के संयुक्त अभियान के चलते 23 किलो गांजे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

कानपुर रेलवे स्टेशन के कैंट साइड पर वाहन स्टैंड पर गांजा तस्कर को दबोचा

 

समाज में बढ़ते हुए मादक पदार्थों का उपयोग करने वाली युवा पीढ़ी के युवाओं को चलते प्रदेश सरकार ने मादक पदार्थों और मादक पदार्थ से संबंधित सामग्री को बेचने वाले पर भी कानून कार्रवाई की हिदायत दी इसी कड़ी के चलते कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन में मादक पदार्थ के रोकथाम के लिए जीआरपी और आर पी एफ के संयुक्त अभियान में गस्त व चेकिंग के दौरान कैंट साइड के गेट नंबर तीन और चार के बीच वाहन स्टैंड में चेकिंग करते समय एक अभियुक्त चंदन तिवारी पुत्र उपेंद्रनाथ तिवारी निवासी धरहरा खुर्द थाना अमनौर जिला सारन बिहार उम्र लगभग 37 वर्ष को लगभग 23 किलो गांजे के साथ एक गांजा तस्कर को दबोचा गया जिसको पकड़ने के लिए आवश्यक बल प्रयोग कर किया गिरफ्तार जिसके पास से दो पीठउ बैग बरामद हुए जिसमे ऊपर कपड़े उसके नीचे गांजा रखा हुआ था पूछताछ में अभियुक्त ने बताया ये गांजा नार्थ ईस्ट ट्रेन से कानपुर लाया था जिसको ये गांजे की खेप देनी थी बस अभियुक्त मौके की फिराक में था कि गांजे को लेनदार तक पहुच दे रेलवे पुलिस की लगातार पूछताछ पर कुछ बिंदुओं पर पुलिस छानबीन करेगी , इस नाज़ायज़ गंजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये होगी ।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम :

 

ओम नारायण सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक जीआरपी , एस एन पाटीदार थाना प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ , निरीक्षक हमराह , गोविंद लाल , उपनिरीक्षक विनोद यादव , उपनिरीक्षक सुनील कुमार , मुकुंद लाल यादव ,हेड कांस्टेबल , जयवीर सिंह , नरेन्द्र सिंह , अनिल कुमार , हरिपाल यादव , उपनिरीक्षक अंजना सिंह , उपनिरीक्षक हिमांशु सिंह , ए एस आई जय प्रकाश पाठक आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *