*गोंडा मेडिकल कॉलेज को मिला दूसरा शरीर*
*सेंगर दंपति ने दो माह के भीतर सौंपी दूसरी देह*
*कानपुर से लाकर समर्पित की शकुंतला जी की देह*
कानपुर 13 मार्च 2026, बाइस साल पहले कानपुर से युग दधीचि देहदान अभियान प्रारंभ कर पूरे प्रदेश में इसका विस्तार करने वाले मनोज सेंगर एवम माधवी सेंगर ने आज गोंडा मेडिकल कॉलेज को दो माह के भीतर दूसरी देह अध्ययन हेतु कानपुर से लाकर समर्पित की,
आज कानपुर से देह लेकर आए सेंगर दंपति ने बताया कि सी 1/45, गुलमोहर विहार जूही कानपुर निवासी 89 वर्षीय *श्रीमती शकुंतला ऐलावादी ने 15 वर्ष पहले वर्ष 2011* में देहदान संकल्प किया था, 13 मार्च 2026 को प्रातः 8 बजे उनका निधन होने पर उनके पुत्र सुरेश ऐलावादी ने मनोज सेंगर को फोन पर सूचना देकर देहदान संकल्प पूरा कराने का आग्रह किया, इस पर अभियान की महासचिव माधवी सेंगर ने देह को गोंडा मेडिकल कॉलेज को दान करने का निश्चय किया, अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने तत्काल आनन फानन में देहदान के आवश्यक कागज पत्रक तैयार किए और 13 मार्च को ही दोपहर डेढ़ बजे कानपुर से चल कर शाम साढ़े पांच बजे सेंगर दंपति गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां एनाटॉमी विभाग से डा राजेश कुमार, विपिन कुमार ने डॉ मारुति प्रसाद के निर्देशन में पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सम्मान सहित स्वीकार किया,
*ईश्वर प्रेम आश्रम से जुड़ी रहीं*
मनोज सेंगर ने बताया कि स्व शकुंतला जी स्थानीय ईश्वर प्रेम आश्रम से एक लंबे समय से जुड़ कर।मानवमात्र की सेवा में लगी रहतीं थी आज उनकी पार्थिव देह को कुछ समय के लिए आश्रम लाया गया जहां उपस्थित माताजी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी,
*पति का भी हुआ था देहदान*
श्रीमती शकुंतला ऐलावादी जी के पति स्व मदम लाल ऐलावादी का भी देहदान एम्स रायबरेली को हो चुका है आज पत्नी शकुंतला ने भी
अपने पति के चरण चिन्हों पर चलते हुए अपने शरीर को दान कर अमर कीर्ति प्राप्त की,
कानपुर में देह समर्पण के समय देहदानी के बेटे सुरेश, बहू शैलजा, मित्र कमल पांडे एवं ईश्वर प्रेम आश्रम की माताजी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देह को गोंडा के लिए रवाना किया,
गोंडा मेडिकल कॉलेज को इससे पहले 15 जनवरी 2026 को विजय नगर कानपुर निवासी सरोज पाण्डेय जी की देह दान की गई थी आज यह दूसरी देह प्रदान की गई है,
*अभियान के अंतर्गत यह 319वी देह दान कराई गई है*
सम्मान सहित
मनोज सेंगर
9839161790
