विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले सुपरवाइजर डा पवन मिश्रा व राजीव अवस्थी सम्मानित
नरवल।वर्तमान में गतिमान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम को सफल बनाने की दृष्टि से मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ.प्र. नवदीप रिणवा (आई ए एस) ने सम्बंधित कार्यो का सत्यापन किया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में श्री रिणवा ने एसआईआर प्रक्रिया के सभी हितबद्ध पक्षों से संवाद किया तथा प्रत्येक विधानसभा के अच्छा कार्य करने वाले पांच-पांच बीएलओ तथा दो-दो सुपरवाईजर को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ.प्र. नवदीप रिणवा, मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन एवं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जनपद के बीएलओ एवं सुपरवाइजर से संवाद के क्रम में श्री रिणवा ने गणना पत्रक वितरण, नोटिस वितरण, सुनवाई आदि के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके निराकरण के प्रयासों पर बात की। ढेरों बीएलओ ने अपनी बात रखी और एक स्वस्थ माहौल में यह संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
महाराजपुर विधानसभा से उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरसौल शिक्षा विभाग के एआरपी डॉ पवन मिश्र तथा लेखपाल राजीव अवस्थी को श्रेष्ठ सुपरवाइजर तथा उर्मिला सचान, मनीष पांडेय, शालिनी भदौरिया, गीता देवी एवं अनिल माथुर को उत्कृष्ट बीएलओ के रूप में सम्मानित किया गया। डॉ मिश्र ने बताया कि विभागीय दायित्वों के साथ बीएलओ-सुपरवाइजर से सम्बंधित कार्यों के सम्पादन में कई बार कठिनाइयां तो आती थीं लेकिन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उपजिलाधिकारी नरवल श्री विवेक मिश्र के कुशल मार्गदर्शन तथा शानदार बीएलओ टीम के कारण विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बंधित सभी कार्यो को ससमय पूर्ण करना सम्भव हो पाया।
इस संवाद कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न अधिकारियों के साथ बीएलओ हनुमान त्रिपाठी, रितु शर्मा, प्रियंका तिवारी, अनुभव अग्रवाल, अनिरुद्ध तिवारी, उषा यादव, रमेश द्विवेदी, विष्णु पांडेय, शशिकांत मिश्र, शुचि दुबे, स्नेहलता, हरमीक कौर आदि ने प्रतिभाग किया।
