दिनांक: 12.03.2026

 

*​शिक्षा जगत के महान योद्धा पूर्व सांसद शिवदयाल चौरसिया जी की 123वीं जयंती पर शिक्षा सेमिनार: महंगी शिक्षा और महंगी किताबों के कारण छात्र विद्यालय छोड़ रहे हैं, देश में 55 लाख छात्रों ने स्कूल छोड़ा। प्रदेश सरकार शिक्षा बजट में कटौती कर रही है*

 

*फजल महमूद*

 

​कानपुर, शुक्रवार।

समाजवादी पार्टी और पीडीए मिशन द्वारा शिक्षा जगत के महान योद्धा एवं पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया की 123वीं जयंती पर एक शिक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार दोपहर 3 बजे सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में सपा हॉल, 7- नवीन मार्केट में आरंभ हुआ, जिसमें सपा के 78 वार्डों के अध्यक्षों और पीडीए मिशन की टीम की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिन्टू ने किया

कार्यक्रम संयोजक अमित चौरसिया

 

​सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सर्वप्रथम शिक्षा जगत के महान योद्धा पूर्व सांसद शिवदयाल चौरसिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चौरसिया जी ने समाज में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया और उनकी पुस्तकों व फीस के लिए आर्थिक मदद की। उन्होंने कहा कि शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाकर ही देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

 

​अपने संबोधन में अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के बजट में कटौती कर रही है, वहीं दूसरी ओर महंगी फीस और महंगी किताबों के कारण छात्र विद्यालय छोड़ने को मजबूर हैं।

 

​उन्होंने आगे कहा कि देश में 55 लाख छात्रों ने इंटर की पढ़ाई छोड़ दी है, क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति भयावह हो गई है। सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के बजाय इसे निजी हाथों में सौंप रही है।

 

​कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,सत्यनारायण गहरवार,महेन्द्र सिह,परमवीर गंभीर,रजत मिश्रा,सुलेखा यादव,शिवकुमार बाल्मिक,मनोज चौरसिया,गुड्डू यादव,तारिक गुड्डू,जस्वेंद्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *