कानपुर में अलविदा की नमाज के साथ ईरान की जीत के लिए पढ़ी गई दुआ

 

 

कानपुर: स्थित ग्वालटोली मकबरा में आज अलविदा की नवाज अता की गई, जिसमें ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सलामती और जंग में ईरान की जीत के लिए दुआ मांगी गई। इस अवसर पर शिया समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

 

मौलाना इंतखाब अलम काजमी ने बताया कि आज अलविदा की नमाज अदा की गई, लेकिन अगले जुम्मे से पहले चांद दिखाई नहीं देता है तो अगले शुक्रवार को फिर से अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि ईरान हमेशा से दुनिया में अमन और शांति की बात करता रहा है। इसलिए आज ईरान की जीत की कामना करते हुए दुआ की गई।

 

उन्होंने यह भी कहा कि पूरे शिया समुदाय ने परवरदिगार से ईरान की कामयाबी के लिए दुआ मांगी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि अल्लाह ईरान को कामयाबी अता करेगा।

 

वहीं, शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सईद अब्बास ने कहा कि ईरान इस्लामी दुनिया का अहम देश है और उसकी जीत पूरी उम्मत की जीत है। उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर की लंबी उम्र और ईरान की फतह के लिए दुआ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *