आज दिनांक 14/03/2026 को समय 06.27 बजे मिनी कंट्रोल द्वारा सूचना मिली कि इटावा कानपुर हाईवे पर इस्पात नगर के सामने पुल के ऊपर

टूरिस्ट बस का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें लोग फंसे हुए है, सूचना को तत्काल अमल में लाते हुए एफएस पनकी से गाड़ी नंबर 2463 प्रस्थान हुई मौके पर पहुंचकर देखा तो एक डबल डेकर बस में ट्रक द्वारा टक्कर मार दी गई थी जिसमें लोग घायल अवस्था में फंसे हुए थे तत्काल रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया एवं एफ एस फजलगंज से रेस्क्यू एंबुलेंस 3717 की मांग की गई। बस की खिड़की तोड़कर फंसे हुए व्यक्तियों को बाहर निकालना प्रारंभ किया। बस नासिक से चलकर अयोध्या होते हुए नेपाल के लिए जा रही थी जिसमें कुल 57 लोग सवार थे जिनमें से 15 घायल, 04 गंभीर रूप से घायल,01 अति गंभीर रूप से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर श्री मान मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पनकी, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी किदवई नगर, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी फजलगंज द्वारा यूनिट एवं पुलिस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *