उच्च शिक्षण संस्थानों में शांति एवं समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा प्रबंधकों के साथ बैठक

आज दिनांक 14.03.2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा पुलिस उपायुक्त पश्चिम कार्यालय में पश्चिम जोन के अंतर्गत आने वाले समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों एवं छात्रों के बीच उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं समुचित समाधान सुनिश्चित करना रहा। हाल के समय में कानपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों व छात्रों के अलग-अलग गुटों के बीच विवाद की घटनाएँ सामने आई हैं। इन्हीं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए यह बैठक आयोजित की गई, ताकि ऐसी स्थितियों को समय रहते रोका जा सके और शैक्षणिक वातावरण को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित बनाए रखा जा सके।बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा सभी कॉलेज प्रबंधकों से अपील की गई कि शिक्षण संस्थानों में अनुशासन बनाए रखने, छात्रों की समस्याओं को संवाद के माध्यम से सुलझाने तथा किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस को अवगत कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता एवं छात्र-शिक्षक संवाद प्रणाली को सुदृढ़ करने पर भी बल दिया गया।पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि शिक्षण संस्थानों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अराजकता या विवाद की स्थिति में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी प्रबंधकों ने सहयोग का आश्वासन देते हुए संस्थानों में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की सहमति व्यक्त की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *