होली मिलन समारोह में कई रेलवे कर्मियों ने ली एनसीआरईएस की सदस्यता
. …एनसीआरएमयू के शाखा सचिव भी हुए शामिल
कानपुर। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज संघ (एनसीआरईएस) की कानपुर स्थित इंजीनियरिंग शाखा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों के बीच आपसी भाईचारे, एकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के पूर्व शाखा सचिव मिथुन यादव सहित कई कर्मचारियों ने एनसीआरईएस की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपना विश्वास जताया।
समारोह में एजीएम मेंबर रावेन्द्र सिंह यादव, विकास यादव, शुघर सिंह, करण यादव व अन्य साथियों ने भी एनसीआरईएस की सदस्यता लेते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कर्मचारियों ने कहा कि संघ की कार्यशैली और महामंत्री के नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है तथा भविष्य में कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम इंजीनियरिंग शाखा के अध्यक्ष प्रभात कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव भारत भूषण मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर एस एंड टी शाखा के शाखा सचिव राजेंद्र कुमार, स्टेशन शाखा के शाखा अध्यक्ष अजय सागर यादव तथा कैरिज एंड वैगन शाखा के शाखा अध्यक्ष आशुतोष झींगरन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया और सभी ने संगठन की एकता को मजबूत करने तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इंजीनियरिंग शाखा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान मनोज कुमार, वाई.पी. सिंह, अभिषेक लूथरा, पुनीत कुमार त्रिवेदी, बिंदेश्वरी त्रिपाठी, राजू यादव, भरत कुमार, मोहित कुमार पटेल, मुश्ताक अली, अमित कुमार पांडे, विजय कुमार सहित इंजीनियरिंग डेली गेट के कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
