रेस्टोरेंट संचालक के बेटे को कार से घसीटने वाला आरोपी यशू उर्फ यश कुमार गिरफ्तार
कानपुर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के तहत साउथ जोन डीसीपी,एसीपी के आदेशों का पालन करते हुए गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने सहयोगी पुलिस टीम की मदद से क्षेत्र में बीते दिनों रेस्टोरेंट बंद कर घर जा रहे युवक के साथ मारपीट कर कार से घसीटने के मामले में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा.!
पीड़ित के पिता रंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च की रात करीब 12 बजे उनका बेटा आदर्श कुमार रेस्टोरेंट बंद कर बाहर निकला था। तभी पहले से घात लगाए खड़े आरोपी यशु कुमार उर्फ यश ने उसे अपनी XUV 700 कार के पास बुलाकर गाली-गलौज करते हुए जबरन पैसे की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और युवक को कार से करीब 70-80 मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी चेन भी टूट गई।शोर सुनकर कर्मचारियों के दौड़ने पर आरोपी युवक को घायल अवस्था में फेंककर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
मामले में गुजैनी थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी यशु कुमार (20) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण की जांच कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष भेज कर सलाखों का रास्ता दिखाया
