परीक्षा की पहली पाली छूटने के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों को उमड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश पुलिस यूपीएस आई का दो पालियों में हो रहा एग्जाम
परीक्षार्थियों की भीड़ को संभालने के लिए जीआरपी व आरपीएफ ने संभाला मोर्चा
कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली के समापन के बाद, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ट्रेनों में चढ़ने के लिए संघर्ष करते दिखे प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों के कोच तक, हर जगह परीक्षार्थियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली प्रयागराज, लखनऊ, झांसी और आगरा सहित विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। भीड़ को मैनेज करने के लिए जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के कमर्शियल स्टाफ प्लेटफार्म पर मुस्तैद दिखा भीड़ इतनी की प्लेटफार्म पर पैर रखने की जगह तक नहीं थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची परीक्षार्थियों का सैलाब ट्रेन की तरफ बढ़ने लगा जीआरपी आरपीएफ लगातार लाउडस्पीकर से भीड़ को मैनेज करने के लिए अनाउंसमेंट करती दिखी बारी-बारी से ट्रेन के कोचों में परीक्षार्थियों को बैठाया गया। वही रेलवे परीक्षा देने आए परीक्षत्रों के लिए 6 जोड़ी विशेष स्पेशल ट्रेन चल रहा है।
