कानपुर में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा पहली शिफ्ट में आज चल रही है। सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू हुई, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इससे पहले 9.30 बजे तक एंट्री दी गई।इंटर कॉलेज में चेकिंग के दौरान हाथों के धागे और कलावा कटवाए गए।

 

अभ्यर्थी हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े दिखाई दिए। जूते, मोजे और बेलट उतरवा लिए गए।

 

महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान की बाली निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही अंदर जाने दिया गया।

 

ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई।पहली शिफ्ट में 19440 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। वहीं, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे से शुरू होगी, 5 बजे परीक्षा खत्म होगी। अभ्यर्थियों की 2 बजे से एंट्री शुरू की जाएगी। भर्ती परीक्षा के लिए कानपुर में कुल 53 केंद्र बनाए गए हैं। दो दिन 14 और 15 मार्च को दो पालियों में 77760 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। हर पाली में 19440 अभ्यर्थी बैठ रहे हैं।

 

इस परीक्षा के लिए कानपुर में 1477 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं 132 पुलिस कर्मी रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर तैनात किए गए हैं। इससे आने जाने वाले अभ्यर्थियों को समस्या न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *