छोटे एवं मध्यम खाद्य कारोबारी एवं लाखों स्ट्रीट फूड वेंडर्स को सीधा-सीधा लाभ होगा

 

 

 

कानपुर,भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण एफएसएसएआई द्वारा शुक्रवार को यह निर्देश जारी किए गए हैं कि अब खाद्य लाइसेंस का बार-बार नवीनीकरण नहीं कराना होगा,जिससे छोटे एवं मध्यम खाद्य कारोबारी एवं लाखों स्ट्रीट फूड वेंडर्स को सीधा-सीधा लाभ होगा!

जिसके लिए कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर द्वारा दिनांक 14 मार्च शनिवार को घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में स्ट्रीट फूड वेंडर्स एवं राहगीरों को मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया गया! जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि हमारे प्रादेशिक संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की यह लंबे समय से मांग थी सरकार ने कारोबारी को बड़ी राहत दिए लाइसेंस रिन्यूअल के झंझट से मुक्ति मिलेगी और कागजी कार्यवाही एवं अनुपालन लागत में भी कमी आएगी! जिला महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने बताया कि सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से मूल पंजीकरण के लिए वार्षिक कारोबार की सीमा 12 लाख से बढ़ाकर सीधा 1.5 करोड़ करने से लघु एवं मध्यम खाद्य कारोबारीयो को बड़ी अनुपालन राहत प्राप्त होगी! इस महत्वपूर्ण सुधारो के लिए भारत सरकार के प्रति हम कानपुर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों आभार व्यक्त करते है !कार्यक्रम में रामेश्वर गुप्ता,महेंद्र गुप्ता,अमित दोसर,चंद्र प्रकाश ओमर, ईश्वर वर्मा,हेमंत मिश्रा,सीताराम, शनि सिंह,विजय रुद्र,संतोष ओमर,पवन दुबे,रोशन गुप्ता,संजीव अग्रवाल,मयंक यादव,हिमांशु राठौर,शैलेश,सुनील गुप्ता,गुलशन जायसवाल आदि उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *