मछरिया चौराहा स्थित जामा मस्जिद में रोज़ा इफ्तार का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मनोज कुमार शुक्ला

 

कानपुर। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर मछरिया चौराहा स्थित जामा मस्जिद में सामूहिक रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी एवं महाराजपुर विधानसभा से सपा के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

इफ्तार के दौरान बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने एक साथ रोज़ा खोला और देश-प्रदेश में अमन, शांति और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। मुख्य अतिथि मनोज कुमार शुक्ला ने सभी को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रमज़ान का महीना त्याग, संयम और भाईचारे का संदेश देता है तथा ऐसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं।

 

कार्यक्रम में खजूर, फल, शरबत सहित अन्य व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। इफ्तार के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी।

 

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और बड़ी संख्या में रोज़ेदार मौजूद रहे। सभी ने मिलकर समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *