यात्री जन कल्याण समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश कानपुर नगर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मां बारा देवी प्रांगण में स्वच्छता अभियान की शुरुआत समिति के संरक्षक विकास अग्रवाल के द्वारा शुरू की गई समिति के समस्त सदस्यों ने मां बारा देवी प्रांगण के दीवारों के चारों तरफ पान मसाले की पिक अन्य गंदगी को फिनायल व तेजाब डालकर साफ किया प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किस्वच्छता व्यक्ति की दिनचर्या बननी चाहिए हर व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए आने वाले नवरात्रि में श्रद्धालु प्रसाद में पॉलिथीन का प्रयोग ना करें समिति का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा प्रदेश सचिव मंजू पांडे ने प्रांगण में नवेली दुल्हन को भी स्वच्छता अभियान के साथ जोड़ते हुए उसे झाड़ू लगाने के लिए प्रेरित किया संरक्षक विकास अग्रवाल ने कहा कि समिति इस सराहनीय प्रयास से लोगों को स्वच्छता की प्रेरणा मिलेगी। मंदिर परिसर के चारों तरफ फैली भीषण गंदगी को साफ कर उसे उठाकर के सफाई कर्मियों के साथ उसे कूड़े घर में पहुंचाया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार पाण्डेय, मंजू पांडेय विकास अग्रवाल , सुड्डू मिश्रा संतोष पांडेय, स्मिता शुक्ला ,बेबी अवस्थी ,बबली शर्मा अनिकेस मिश्रा सुरेश चंद पांडेय, बृजेश मिश्रा ,निशांत मौर्य ,दीपक सविता, अभिषेक, रिद्धि पाल आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *