आज कला मंच कानपुर महानगर के द्वारा जल संरक्षण का पोस्टर सांसद रमेश अवस्थी के द्वारा लॉन्च किया गया संस्था के अध्यक्ष एवं जल संरक्षण के संयोजक अभय मिश्रा ने बताया कि कला मंच कानपुर महानगर विगत कई वर्षों से हर वर्ष पानी बचाने को लेकर कानपुर शहर के अंदर जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है इसी क्रम में एक माह तक चलने वाले जल संरक्षण अभियान के तहत आज नगर के सांसद रमेश अवस्थी के द्वारा पोस्टर लॉन्च हो रहा है जिससे समूचे जनमानस को संदेश जन जागरण के माध्यम से दिया जाएगा की पानी को व्यर्थ न होने दे आवश्यकता के अनुसार उसका उपयोग करें, अभय मिश्रा ने कहा कि अभी पूरा विश्व तेल के लिए लड़ रहा है आने वाला समय अगर विश्व युद्ध होगा तो पानी के लिए होगा जिसके लिए हम सब जिम्मेदार होंगे इसलिए हमें अपनी आगे वाली पीढ़ी को जागृत करना है जल ही जीवन है और यही हमारा कल है इसी स्लोगन के साथ एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम में, जन संरक्षण रथ, हस्ताक्षर अभियान, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, एवं स्लोगन के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ कानपुर शहर के प्रमुख प्रमुख स्थानों पर जन जागरण के माध्यम से कला मंच के सदस्य पानी को बचाने के लिए जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित करेंगे, इस दौरान प्रमुख रूप से, विनोद शुक्ला, शरद भाटिया, राघव यादव, पीयूष मिश्रा, मोहम्मद अरबाज खान, रागिनी वर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे
भवदीय, अभय मिश्रा अध्यक्ष कला मंच कानपुर नगर
