आज दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रजापति महासभा कानपुर उ०प्र० स्थान दिव्यांशी गार्डन (बर्रा बाईपास चौराहा) कानपुर नगर पर 12वां “सामूहिक विवाह समारोह” आयोजित किया गया। प्रजापति सभा का प्रयास है कि समाज में व्याप्त दहेज प्रथा को समाप्त करना है. फिजूल खर्चों को रोककर प्रजापति समाज को शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक एवम् राजनैतिक रूप से मजबूत करना है, सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन मुख्य संरक्षक श्री सीताराम प्रजापति व रामपाल प्रजापति ने किया और बैण्ड बाजों के साथ बारात दिव्यांशी गार्डन से सचान चौराहा होते हुए, बर्रा बाईपास चौराहा से होते हुए निकाली गयी। आचार्य श्री सूरजपाल प्रजापति एवम् श्री लक्ष्मण प्रसाद द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ द्वार-चार सम्पन्न के पश्चात महिला मण्डल की सभी पदाधिकारियों ने वधूओं को सजाकर स्टेज में पहुंचाया, वर-वधू 18 जोड़े क्रमशः पवन कुमार संग पूजा, अरिमर्दन संग गोल्डी देवी, शिवम् संग नेहा देवी, शिवम् संग पूजा देवी, सतीश कुमार संग पूनम, बीरेन्द्र संग अलका, जय प्रकाश संग रीमा, शिवम् संग अकांक्षा, अनूप कुमार सग आस्ती देवी, बृजेन्द्र संग शोभा, सन्दीप संग नैन्सी, रामपाल संग दीपाली, अंकित संग आशिकी, विजय पाल संग पूनम् अमन संग आराधना देवी, आकाश कुमार संग जयादेवी, रवि संग नन्दनी, सुमित कुमार संग सुमन, एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन साथी चुना, प्रजापति संगठन के साथ कानपुर के अतिरिक्त अन्य जनपदों से प्रजापति समाज के गणमान्य एवम् सामाजिक लोग व जनपद के माननीय विधायक, माननीय सांसद एवम् मा० राकेश सचान जी कैबिनेट मन्त्री, विधायक मा० अमिताभ बाजपेयी, विधायक मा० अभिजीत सांगा, पूर्व विधायक मा० अजय कपूर, विनायक मा० महेश त्रिवेदी, विधायक मा० सुरेन्द्र मैथानी, पूर्व विधायक मा० मुनीन्द्र शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष मा० वीरसेन यादव एवं नितेन्द्र यादव ने अपना-अपना आर्शीवाद प्रदान करते हुए शुभकामनाये एवं बधाई दी। प्रजापति महासभा कानपुर उ०प्र० के पदाधिकारियों द्वारा वर-वधू को उपहार स्वरूप बेड, ग‌द्दा, तकिया, बेडशीट, गोदरेज अलमारी, अटैची, चांदी की पायल मुकेश वर्मा प्रजापति द्वारा चांदी के मंगल सूत्र, विनोद कुमार प्रजापति द्वारा चांदी की बिछिया, मदन पाल प्रजापति व हरी लाल प्रजापति द्वारा पचहड के बर्तन, सूरज प्रजापति द्वारा स्टील की टंकियों, केशव प्रजापति के द्वारा डिनर सेट, श्याम बाबू प्रजापति द्वारा सोने की नाक की कील, राजेश प्रजापति द्वारा दीवाल की घडियों, अशोक प्रजापति द्वारा साड़ियाँ, इंजीनियर राजाराम प्रजापति द्वारा इलेक्ट्रिक प्रेस, अनूप प्रजापति द्वारा केसरोल, रामकिशोर प्रजापति द्वारा किचेन बाउल सेट आदि उपहार स्वरूप भेंट किये। श्री आसिफ द्वारा निःशुल्क बैण्ड बाजे की व्यवस्था सामूहिक विवाह को मुहैया करायी गयी। भांवर के दौरान सभी 18 जोडो ने आतंकवाद के खिलाफ आखिरी आहूति देते हुए सात फेरे लिये संगठन द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वल्पाहार एवम् भोजन आदि की व्यवस्था की गयी, सभी अतिथियों ने मंच पर अपने-अपने विचार समाजोत्थान पर व्यक्त किये।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री मा० दयाराम प्रजापति, पूर्वमंत्र रमेश चन्द्र प्रजापति, उपजिलाधिकारी सतपाल प्रजापति, रामप्रकाश प्रजापति, अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, प्रमुख महासचिव मदनपाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष रोहित प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा प्रजापति, राजीव चक्रवर्ती प्रजापति, हरी लाल प्रजापति, दीनदयाल एडवोकेट, राजेश प्रजापति, राजाराम प्रजापति, हरिश्चन्ः प्रजापति, अनूप प्रजापति, आकाश, अशोक कुमार, हरीचन्द्र, डा० शिवकिशोर, मुल्लन, जवाहरलाल, शिव, बृजमोहन, कालीप्रसाद, हरीशंकर, इद्रपाल, शैलेष, शिवशंकर, ३० रवीन्द्र, शिवलाल, नन्दकिशोर, राजकुमार, आलोक, शिवनारायन, सुनील, युवा मण्डल अध्यक्ष शोभित प्रजापति, वैभव प्रजापति दीपक, पिन्टू, मोन्टी, विवेक, संजय, सुनील, अनूप, मोहित, राहुल, सतीश, सनी, शीलू, समर, रामशरण, अंकित, सागर, महिला मण्डल अध्यक्ष गायत्री, रानी, लक्ष्मी, मनोरमा, ऊषा देवी, विभा, रचना, संगीता, स्मृता, डा० लोनी, आरती, रूपरानी, माधुरी, अंजना, प्रेमसुधा, पूनम, अलका, प्रमिला, प्रियंका, रेनू, सोनी, पुष्पलता रामलली, अनीता प्रजापति उर्मिला, श्यामा, सुनीता आदि वर-वधू पक्ष से हजारों लोग मौजूद रहे।

 

सादर सहित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *