
*41वें रक्तदान शिविर में 40 यूनिट का रक्तदान हुआ*
हम प. सत्यनारायण पारसनाथ दिवाकर प्रसाद शिक्षा एवं सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन विगत कई वर्षों से कर रहे है। जहां हम स्व संसाधन से आम जनता के बीच जाकर उन्हें रक्तदान हेतु प्रोत्साहित करते हैं| हमारा मानना है कि हमारे द्वारा कराया जा रहा रक्तदान किसी के जीवन को बचाने के काम आता है।
श्रीमान जी हमारी संस्था द्वारा 41वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर हरमिलाप मिशन स्कूल, रतनलाल नगर, कानपुर में आयोजित किया गया।
आज का कार्यक्रम हर मिलाप मिशन स्कूल के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्याम सुंदर भाटिया जी को समर्पित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. श्याम सुंदर भाटिया जी के भतीजे श्री राजीव भाटिया जी ने अपनी पत्नी श्रीमती कविता भाटिया जी एवं भाभी ऋचा भाटिया जी के साथ रक्तदान करके किया। विद्यालय के चेयरमैन श्री प्रेम अरोरा एवं श्री अमरजीत भाटिया जी ने रक्तदाताओं को जूस पिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया। श्री अमरजीत भाटिया जी ने अपने व्याख्यान में युवाओं से रक्तदान की अपील की।
आज का शिविर उर्सला ब्लड बैंक की टीम ने सम्पन्न करवाया एवं एकत्रित रक्त उर्सला ब्लड बैंक को समर्पित किया गया। उर्सला ब्लड बैंक की टीम का नेतृत्व डॉ समद ने किया।
*कार्यक्रम संयोजक जय मिश्रा ने 91वीं बार रक्तदान किया* एवं सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। सभी रक्तदाताओं को स्वैच्छिक रक्तदान प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र के अतिरिक्त जूस, नाश्ता एवं फल वितरित किए गये।
शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाग लेने वालों राहुल भाटिया, विजय मिश्रा, ऋषभ बाजपेई , ओम शंकर, सुनील भाटिया, भारत भूषण आदि रहे।
भवदीय
जय मिश्रा (सचिव)
9140480103
प. सत्यनारायण पारसनाथ दिवाकर प्रसाद शिक्षा एवं सेवा समिति
कानपुर
