कानपुर की वरिष्ठ फिज़िशियन एवं डायबेटोलॉजिस्ट, डॉ. नंदिनी रस्तोगी को “उत्कृष्ट महिला डायबेटोलॉजिस्ट ऑफ़ द ईयर – 2026” सम्मान

 

कानपुर की प्रतिष्ठित वरिष्ठ फिज़िशियन, डायबेटोलॉजिस्ट तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) की पूर्व अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी को मधुमेह चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “उत्कृष्ट महिला डायबेटोलॉजिस्ट ऑफ़ द ईयर – 2026” सम्मान से अलंकृत किया गया।

 

यह सम्मान आर.एस.एस.डी.आई. (Research Society for the Study of Diabetes in India) – यूपी चैप्टर के 15वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में, जो अयोध्या में शनिवार, 15 मार्च को आयोजित हुआ, प्रदान किया गया।

 

डॉ. नंदिनी रस्तोगी को यह प्रतिष्ठित सम्मान रोगी सेवा के प्रति उनकी दीर्घकालिक समर्पित भावना, मधुमेह उपचार में उत्कृष्ट चिकित्सीय योगदान तथा क्लिनिकल प्रैक्टिस में उच्च मानक स्थापित करने के लिए दिया गया।

 

सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में यह सम्मान मुख्य अतिथि, विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री चंपत राय के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

 

चिकित्सा जगत में डॉ. रस्तोगी की यह उपलब्धि न केवल कानपुर के लिए गौरव का विषय है, बल्कि मधुमेह चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सकों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *